फोटो : फाइल फोटो
भीलवाड़ा, 01 मार्च 2026
रिपोर्ट : एडिटर
जिले के गुलाबपुरा थाना क्षेत्र में रविवार को एक कार के अनियंत्रित होकर पुलिया से गिरने से एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार टोंक जिले के लांबाहरिसिंह निवासी परिवार के सात सदस्य चित्तौड़गढ़ में सांवरिया सेठ के दर्शन कर होली से पहले घर लौट रहे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे विजयनगर (अजमेर) के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-148 पर पुलिया पार करते समय चालक का कार से नियंत्रण हट गया और वाहन पुलिया से नीचे गिर गया।
हादसे में चार घायल:-
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से सभी को विजयनगर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने चालक नौरत और इंदिरा को मृत घोषित कर दिया। चार अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर के जेएलएन अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment