फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 02 मार्च 2026
रिपोर्ट : एडिटर
इस बार होलिका दहन रात्रि को होगा । आज रात 1:26 से 2:38 बजे तक होलिका दहन का श्रेष्ठ मुहूर्त रहेगा। वहीं, अगले दिन तीन मार्च को धुलंडी का पर्व मनाया जाएगा। राजस्थान सरकार ने 2 मार्च को होलिका दहन और 3 मार्च को धुलंडी का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
पं. सांवरमल शर्मा ने बताया कि फाल्गुन पूर्णिमा दो मार्च की शाम 5:56 बजे से प्रारंभ होगी व इसका समापन तीन मार्च की शाम 5:08 बजे होगा। दो मार्च को ही प्रदोष काल (सूर्यास्त के बाद 2 घंटे 24 मिनट की अवधि) में पूर्णिमा रहेगी। इसलिए होली पर्व का निर्धारण इसी दिन से माना जाएगा।
हालांकि दो मार्च को ही पूर्णिमा के साथ शाम 5:56 बजे से भद्रा प्रारंभ होगी, जो कि तीन मार्च की सुबह 5:32 बजे तक रहेगी। भद्रा में होलिका दहन व रक्षा बंधन वर्जित है।
राजस्थान में दो मार्च की मध्य रात्रि बाद भद्रा पुच्छ काल रात 1:26 से 2:38 बजे तक रहेगा, जो कि होलिका दहन के लिए श्रेष्ठ समय माना गया है। अत: शास्त्र सम्मत जयपुर में होलिका दहन इसी अवधि में होगा। तीन मार्च (मंगलवार) को धुलंडी मनाई जाएगी।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment