फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 02 मार्च 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना शहर में होली पर्व की सांस्कृतिक संध्या चांद चढ्यो गिगनार कार्यक्रम आयोजित हुआ । कार्यक्रम में शहरवासी देर रात तक झूमे। कार्यक्रम में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
लोकगीत और लोक नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति में शेखावाटी की प्रसिद्ध लोक गायिका पूजा जांगिड़ ,लोक नृत्यांगना सोनू शेखावाटी, निशा यादव और काजल कोटा ने दर्शकों को लोक संस्कृति की खुशबू से सराबोर कर दिया । हास्य व्यंग के लिए स्थानीय कलाकार झाबर छैला अपनी खास शैली में लोगों को ठहाकें लगाने पर मजबूर किया ।
कार्यक्रम में लोकगीत, चंग वादन, धमाल व राजस्थानी गीतों की प्रस्तुति भी दी गई। धमाल की धुन पर शहरवासी झूम उठे । देर रात तक चले इस कार्यक्रम में शहरवासियो ने भी अपनी तालियों से कलाकारों का हौंसला बढाने का कार्य किया ।
कार्यक्रम में समिति संरक्षक डॉ. हरबंश गोयल ने संस्थान की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान आयोजन समिति पदाधिकारियों द्वारा कलाकारों सहित सराहनीय कार्य करने वाले लोगों का सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा नेत्री वीरांगना कविता सामोता, नीमकाथाना बार संघ के पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण यादव , सहित अनेक जनप्रतिनिधि , समाजसेवी और बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment