भारत - कनाडा के बीच MoU डॉक्यूमेंट्स एक्सचेंज : खनिज, नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग पर जोर, पीएम मोदी बोले - दोनों देश के बीच ट्रेड 2030 तक 50 बिलियन डॉलर पहुंचे

फोटो  : फाइल फोटो 

दिल्ली, 02 मार्च 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद और भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की मौजूदगी में 3 MoU डॉक्यूमेंट्स एक्सचेंज किए। ये MoU महत्वपूर्ण खनिज सहयोग, नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने और सांस्कृतिक सहयोग पर हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा किभारत और कनाडा लोकतांत्रिक मूल्यों में अटूट विश्वास रखते हैं। हमारा लक्ष्य है कि 2030 तक हमारा व्यापार 50 बिलियन डॉलर तक पहुंचे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री कार्नी का भारत में स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। पिछले वर्ष कनाडा में आयोजित G-7 बैठक में उन्होंने गर्मजोशी से मेरा और मेरे प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया था। उसी आत्मीयता से उनका स्वागत करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।

खबर अपडेट होगी 

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit