एक ही परिवार के 3 मासूमों के मिले शव : बच्चों की मां लापता, दर्दनाक घटना से सहम गया पूरा गांव, मां की तलाश में जुटी पुलिस

फोटो  : फाइल फोटो 

सवाई माधोपुर, 02 मार्च 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

जिले के गंगापुर सिटी क्षेत्र के मीणा बड़ौदा गांव में एक ही परिवार के तीन मासूम बच्चों के शव घर में मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है

जानकारी के अनुसार मृतकों में 7 वर्षीय बालिका, 4 वर्षीय बालक और करीब डेढ़ साल का मासूम बेटा शामिल है। तीनों बच्चे एक ही परिवार के थे। घटना के समय उनकी मां संगीता घर पर मौजूद नहीं थी और वह फिलहाल लापता बताई जा रही है।

ग्रामीणों को जब घर में कोई हलचल नजर नहीं आई तो उन्हें शक हुआ। अंदर जाकर देखने पर तीनों बच्चे अचेत अवस्था में मिले। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

गांव में पसरा सन्नाटा :-

अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। लेकिन मां के लापता होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के गांवों और संभावित ठिकानों पर पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद से ही मीणा बड़ौदा गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और डर का माहौल है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit