फोटो : फाइल फोटो
झुंझुनू, 02 मार्च 2026
रिपोर्ट : एडिटर
झुंझुनूं पुलिस ने रविवार को जिलेभर में 'एरिया डोमिनेशन' की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय (IPS) के मार्गदर्शन में अलसुबह से ही पुलिस की टीमों ने गैंगस्टर्स, वांछित अपराधियों और उनके समर्थकों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
एरिया डोमिनेशन' अभियान के तहत कामयाबी हासिल करते हुए 8153 अफीम के पौधे बरामद कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही जिले भर में वांटेड अपराधियों, गैंगस्टरों और उनके सोशल मीडिया समर्थकों के खिलाफ व्यापक स्तर पर दबिश दी गई है।
गैंगस्टर्स और सोशल मीडिया फॉलोअर्स पर नकेल:
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) देवेन्द्र सिंह राजावत के सुपरविजन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस का मुख्य फोकस संगठित अपराधों से जुड़े व्यक्तियों, आर्म्स एक्ट के अपराधियों, ईनामी बदमाशों और सोशल मीडिया पर गैंगस्टर्स को फॉलो करने वाले युवाओं पर रहा।
अवैध खेती पर प्रहार:-
थाना गोठड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8,153 अफीम के डोडे लगे पौधे बरामद किए। इस मामले में आरोपी बाबूलाल गुर्जर (निवासी ढाकला की ढाणी) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने विभिन्न गैंगों से जुड़े अपराधियों के 111 ठिकानों को खंगाला। पुलिस ने 7 फरार और इनामी अपराधियों को दबोचने में सफलता प्राप्त की। इनके कब्जे से 02 वाहन और 02 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।
अन्य कार्रवाई:-
41 आरोपियों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, 04 अन्य वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और चोरी के एक प्रकरण में एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया गया।
सख्त कार्रवाई जारी रहेगी :-
एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि इस कार्रवाई का उद्देश्य अपराधियों में भय पैदा करना और आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना है। झुंझुनूं पुलिस अपराध नियंत्रण के लिए भविष्य में भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।
पुलिस की चेतावनी:-
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गैंगस्टर्स को सोशल मीडिया पर महिमामंडन करने वाले या उन्हें फॉलो करने वाले व्यक्तियों पर भी पुलिस की पैनी नजर है। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि वे अपराध की दुनिया से दूर रहें।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment