फोटो : फाइल फोटो
चित्तौड़गढ़, 02 मार्च 2026
रिपोर्ट : एडिटर
चित्तौड़गढ़ के श्री सांवलिया जी मंदिर में सोमवार को शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी पर करीब डेढ़ महीने बाद भंडार खोला गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दानपेटी खोली गई और चढ़ावे की गणना का कार्य शुरू किया गया।
पहले दिन दानपात्रों से निकली नकद राशि की गिनती की गई, जिसमें 10 करोड़ 65 लाख रुपए सामने आए। गिनती मशीन और हाथ दोनों तरीकों से शाम तक चलती रही।
मंदिर मंडल की मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम, मंदिर मंडल अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव, मंदिर बोर्ड के पदाधिकारी, मंदिर प्रशासन तथा बैंक कर्मचारियों की मौजूदगी में दानपेटी खोली गई। गणना का प्रथम चरण मंदिर के सत्संग भवन में प्रारंभ हुआ।
आगली गणना 5 मार्च को :-
पहले दिन की गणना में 10 करोड़ 65 लाख रुपए की धनराशि प्राप्त हुई। मंदिर प्रशासन के अनुसार गणना का दूसरा राउंड अब 5 मार्च को किया जाएगा। 3 मार्च को चंद्र ग्रहण और सूतक का प्रभाव रहेगा, इसलिए उस दिन गिनती नहीं होगी। इसके अलावा बुधवार को फूलडोल महोत्सव है, जिस कारण भी काउंटिंग का काम रोका जाएगा।
मंदिर में धार्मिक परंपराओं का पूरा ध्यान रखा जाता है, इसलिए ग्रहण और सूतक के समय कोई भी महत्वपूर्ण काम नहीं किया जाता। फूलडोल महोत्सव के दौरान मंदिर में भक्तों की भीड़ ज्यादा रहती है, इसलिए प्रशासन ने व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए गिनती को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment