फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 02 मार्च 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना सहित प्रदेशभर में आज होली दहन किया जायेगा । इस बार नीमकाथाना में होली का दहन रात 1:26 से 1:38 बजे तक होगा। 3 मार्च को यानी कल मंगलवार को धुलंडी खेली जाएगी।
नीमकाथाना में गोड़ावास सहित कई स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। रामलीला मैदान में महिलाएं सुबह होली की पूजा अर्चना करने के लिए समूह में आई। महिलाओ व युवतियों ने गीत गाकर होली माता की पूजा अर्चना की ओर सुख समृद्धि की कामना की।
महिलाओं ने बताया कि होली का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और इसी विश्वास के साथ वे होलिका दहन की पूजा करने के लिए आई हैं। यह पर्व भक्त प्रह्लाद की सच्ची भक्ति और आस्था की जीत का भी प्रतीक है। अत्याचारी हिरण्यकश्यप के अत्याचारों के बावजूद प्रह्लाद की भक्ति अडिग रही और अंततः सत्य व अच्छाई की विजय हुई। महिलाओं ने परंपरागत विधि से होलिका की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और बच्चों की लंबी आयु की कामना की।
नीमकाथाना स्थापना की समय से सबसे प्राचीन होलिका दहन खेड़ापति बालाजी के पास होता है । साथ ही नरसिंह मंदिर, रामलीला मैदान, गोड़ावास, जाखड़ कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, जोशी कॉलोनी, छावनी में जेल के सामने होलिका दहन प्रमुख रूप से किया जाता है।
ग्रामीण क्षेत्रो में मंडोली, माकडी, पुरानाबास, नापावाली, कैरवाली, नयाबास, सिरोही, भूदोली, पाटन, जीलो, डाबला सहित अनेक क्षेत्रो में होलिका दहन प्रमुख रूप से किया जाता है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment