भरतपुर में ट्रेलर पलटा, चालक जिन्दा जला : जयपुर-आगरा हाईवे पर कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, 100 मीटर तक घिसटता हुआ गया, डीजल टैंक फटने से लगी आग

फोटो  : फाइल फोटो 

भरतपुर, 03 मार्च 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

जिले में देर रात को जयपुर-आगरा नेशनल हाइवे पर एक कोयले से भरा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया । हादसे में ट्रेलर चालक जिन्दा जल गया । हादसा मथुरा गेट थाना इलाके में स्थित सारस चौराहे के पास हुआ।

पलटने के बाद ट्रेलर करीब 100 मीटर तक सड़क पर घिसटता चला गया, जिससे टैंक फट गया और डीजल फैलने के कारण केबिन में भीषण आग लग गई। इस आग में ड्राइवर विरदी चंद गुर्जर (30) को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वह केबिन में फंसकर जिंदा जल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा रात करीब 12 बजे हुआ। ट्रेलर जयपुर से आगरा की ओर जा रहा था। सारस मोड़ पर रफ्तार तेज होने के कारण चालक संतुलन खो बैठा और ट्रेलर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। घर्षण और डीजल फैलने की वजह से चंद सेकंड में ही ट्रेलर ने आग पकड़ ली।

स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रेलर पलटने के बाद काफी दूर तक घिसटा। जैसे ही वह रुका, केबिन लपटों से घिर गया। राहगीरों और पुलिस ने ड्राइवर को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी विकराल थी कि कोई पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका।

ट्रेलर चालक की पहचान विरदी चंद गुर्जर (30) निवासी करड़ाला, थाना रूपनगढ़, जिला अजमेर के रूप में हुई है। वह ट्रेलर को जयपुर से आगरा की ओर ले जा रहा था।

पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे:-

घटना की सूचना मिलते ही सीओ पंकज यादव, एडिशनल एसपी गणपत महावर और मथुरा गेट थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को आरबीएम हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit