दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान : दुबई में फंसे 149 भारतीयों को लेकर दिल्ली पहुंचा एयर इंडिया का विमान

फोटो  : फाइल फोटो 

दिल्ली, 03 मार्च 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

मध्य पूर्व में जारी संकट के मद्देनजर, एयर इंडिया ने मंगलवार को विशेष अभियान के तहत दुबई से 149 फंसे हुए यात्रियों को वापस लाने का काम किया। एयरलाइन के अनुसार, फ्लाइट एआई916डी सुबह 10:58 बजे (भारतीय समयानुसार) दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतरी।

एयर इंडिया ने ट्वीट कर बताया कि हमें दुबई से फ्लाइट AI916D में अपने मेहमानों और क्रू का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। मिडिल ईस्ट में चल रहे हालात के बीच, यह आज नई दिल्ली पहुंचने वाली किसी भारतीय एयरलाइन की पहली फ्लाइट है, जिसमें 149 यात्री और 8 ऑपरेटिंग क्रू मेंबर सवार हैं

बता दे कि मध्य पूर्व में ईरान - इजराइल जंग के बीच पनपे मौजूदा संकट के दौरान यात्रियों को वापस लाने के लिए किसी भारतीय एयरलाइन द्वारा संचालित यह पहली उड़ान है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit