फोटो : फाइल फोटो
चूरू, 03 मार्च 2026
रिपोर्ट : एडिटर
चूरू के बीदासर कस्बे में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच फैल गई, जब होटल के अंदर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना में में होटल मालिक सहित चार लोगों को गोलियां लगीं। मालिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोगों की हालत गंभीर है। घटना देर करीब 12.30 बजे हुई।
स घटना के बाद होटल में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए। इस फायरिंग की घना का आज सुबह सीसीटीवी भी सामने आया है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बीदासर के राजकीय बगड़िया अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद होटल परिसर में भारी पुलिस जाप्ता तैनात है। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और आरोपियों की तलाश जारी है।
तीन घायलों की हालत गंभीर:-
फायरिंग में भीखाराम जाट, श्रवण जाट और प्रभुराम प्रजापत निवासी दडीबा भी घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत सुजानगढ़ के बगड़िया अस्पताल ले जाया गया। जहां से तीनों घायलों को जयपुर रेफर कर दिया है।
एसपी जय यादव ने बताया कि देर रात 3 बदमाशों ने होटल द रॉयल ट्रीट में घुसकर होटल मालिक मनीराम मंडा की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के तुरंत बाद होटल को सील कर दिया गया था।
होटल के पास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मनीराम मंडा शराब और होटल कारोबार से जुड़े थे। आशंका जताई जा रही है कि यह हत्या शराब कारोबार से जुड़े दूसरे समूह से चल रही आपसी रंजिश के कारण की गई है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment