फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली/ कोलकाता , 03 मार्च 2026
रिपोर्ट : एडिटर
साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण समाप्त हो गया है। भारत के पूर्वी हिस्से में चंद्र ग्रहण सबसे पहले दिखा। कोलकाता में पूर्णिमा का चांद ग्रहण के चलते आधा दिखाई दिया। चंद्र ग्रहण मंगलवार दोपहर 3.21 बजे शुरू हुआ और शाम 6.47 बजे तक रहा।
मंदिर के पट खुले :-
ग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिरों में भगवान को स्नान कराया गया। श्रृंगार और भोग आरती के बाद मंदिर खुल गए। उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार सुबह भस्म आरती के दौरान होली उत्सव मनाया गया। महाकालेश्वर मंदिर में कपाट बंद नहीं किए जाएंगे।
साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण :-
नेहरू प्लेनेटेरियम में सीनियर साइंस एजुकेटर ऋषभ जैन ने कहा कि यह 2026 का पहला चंद्र ग्रहण है। करीब 2-3 हफ्ते पहले, एक सूर्य ग्रहण भी हुआ था। कहते हैं कि जब भी सूर्य ग्रहण होता है, तो उसके बाद चंद्र ग्रहण भी ज़रूर होता है। तो, आज, 3 मार्च को चंद्र ग्रहण है। पेनम्ब्रल फेज़ दोपहर करीब 2.15 बजे शुरू हुआ।
चंद्र ग्रहण पूरे एशिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अंटार्कटिका, रूस, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका में दिखाई दिया। इसके पहले ग्रहण का ‘सूतक काल’ सुबह शुरू हो गया था। देशभर के मंदिरों के पट सुबह मंगल आरती के बाद बंद कर दिए गए थे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment