वीडियो न्यूज़ : नीमकाथाना में धुलंडी पर्व की धूम : लोग फागुन के गीतों पर थिरकते नजर आए, विधायक बोले - होली सभी के जीवन में रंग भर दे

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना , 03 मार्च 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना में शहर सहित ग्रामीणों क्षेत्रो में में धुलंडी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। पूरे शहर में उल्लास और आनंद का माहौल देखने को मिला। कई स्थानों पर लोग फागुन के गीतों पर थिरकते नजर आए, जबकि कुछ जगहों पर पारंपरिक फाग उत्सव का आयोजन किया गया। शहर की कई संस्थाओं ने भी होली मनाई। 

सुबह से ही युवा और बच्चों की टोलियां घरों से बाहर निकल आईं और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कई जगह युवा पिचकारियो से धुलंडी खेतते नजर आए।

नीमकाथाना में विधायक सुरेश मोदी के आवास पर भी होली का आयोजन हुआ, जिसमें नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में भाग लिया ।  विधायक ने कहा कि होली का यह त्योहार सभी के जीवन में रंग भरे और सभी खुश रहे ।

धुलंडी के अवसर पर क्षेत्र के सभी मंदिरों में फूलों और गुलाल से होली खेली गई । नीमकाथाना शहर में स्थित श्याम मंदिर में श्याम भक्तो ने गुलाल की होली खेली गई।  

होली के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के जवान जगह-जगह तैनात रहे।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit