वीडियो न्यूज़ : राजस्थान में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट : भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ का बड़ा ब्यान, कहा - विपक्ष को निर्वाचन आयोग पर ऊंगली नहीं उठानी चाहिए

फोटो  : फाइल फोटो 

पाली, 03 मार्च 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रतिक्रिया दी है । राठौड़ ने कांग्रेस के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि विपक्ष को निर्वाचन आयोग पर ऊंगली नहीं उठानी चाहिए।

मदन राठौड़ ने कहा कि निर्वाचन आयोग यदि आज ही पंचायतचुनाव की सूचना जारी कर दे तो हम आज भी तैयार बैठे हैं। हम चुनाव के लिए एकदम तैयार हैं इसलिए यदि विपक्ष ये बात कह रहा है कि हम चुनाव टालना चाहते हैं तो ये सही नहीं है। ये लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं पर विपक्ष का आरोप है। न्यायालय और निर्वाचन आयोग परकभी प्रश्न चिन्ह नहीं लगा है।

दरसल कांग्रेस लगातार राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव की देरी पर भाजपा पर चुनाव टालने का आरोप लगाती रहती है । पाली दौरे के दौरान राठौड़ ने इसी पर जवाब देते हुए ये बात कही है ।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit