वीडियो न्यूज़ : रेलवे पुलिया पर सड़क का निर्माण : सड़क निर्माण को लेकर नीमकाथाना के लोगों ने अनेक बार दिए थे ज्ञापन, गड्ढों से आमजन को मिली राहत

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 04 मार्च 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना में लंबे समय से रेलवे पुलिया पर खराब सड़क का निर्माण पूरा हो गया है। रेलवे पुलिया पर सड़क पर डामरीकरण का कार्य किया गया है, जिससे वाहन चालकों को गड्ढों से राहत मिली है।

रेलवे पुलिया गड्ढों और उखड़ी सड़क के कारण खतरनाक बना हुआ था। इससे आये दिन हादसों का अंदेशा बना हुआ था विशेषकर बारिश के मौसम में यहां दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता था, जिससे वाहन चालक लगातार जूझ रहे थे।

रेलवे पुलिया सड़क पर डामरीकरण होने से अब दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली है।

अनेक बार दिए ज्ञापन :-

शहरवासियों ने बताया कि लंबे समय से अनदेखी की जा रही ।  स्थानीय लोगों ने अनेक बार ज्ञापन भी दिए गये । उच्च अधिकारियो को गड्ढों की शिकायत दर्ज करवाई । लेकिन जब समस्या को मीडिया ने उठाया, तब प्रशासन ने इस पर संज्ञान लिया। 

रेलवे पुलिया पर सुधार कार्य के बाद अब शहरवासियों की उम्मीद है कि प्रशासन इसी सक्रियता के साथ शहर की अन्य जर्जर सड़कों का भी शीघ्र सुधार करेगा।

बता दे कि माकडी फाटक से सिरोही नदी बाईपास तक सड़क चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य धीमा होने के कारण सड़के लम्बे समय सार संभाल का इंतजार कर रही है । लेकिन सड़क रिपोर्ट के शामिल होने के कारण मेंटीनेस तक नही किया जा रहा है । इस रोड पर अनेक बार टेम्पो पलट गये और हादसे हुए लेकिन जिम्मेदारों के जूं तक नही रेंकी ।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit