ईरान-इजरायल जंग में राजस्थान के युवक की मौत : नागौर के दलीप सिंह की मिसाइल हमले में मौत, क्रूड ऑयल टैंकर पर गिरी थी मिसाइल

फोटो  : फाइल फोटो 

नागौर, 04 मार्च 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

ईरान-इजरायल जंग में राजस्थान के एक युवक की मौत हो गई।  ओमान के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण खासब पोर्ट पर खड़े एक कमर्शियल जहाज 'एमवी स्काईलाइट' पर हुए भीषण मिसाइल हमले नागौर जिले के निवासी दलीप सिंह की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार 1 मार्च की सुबह ओमान के एक पोर्ट पर ईरान की मिसाइल उनके जहाज पर गिरी थी। हादसे में शिप पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। दलीप शिप के अगले हिस्से में पायलट आशीष कुमार के साथ ​थे। आशीष बिहार के रहने वाले थे, जिनका शव मिल गया है। वहीं, दिलीप के बॉडी अभी नहीं मिली है।

हमले के समय जहाज खासब पोर्ट पर खड़ा था। कंपनी के अनुसार हमले के दौरान अधिकांश क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया था, लेकिन कैप्टन आशीष समेत 2 अन्य लोग मिसिंग हो गए थे।

हमले के तीन दिन बाद बुधवार सुबह कंपनी ने दो लोगों की मौत की पुष्टि की। इनमें नागौर के खींवताना के रहने वाले दलीप भी शामिल हैं। ये शिप स्काईलाइट कंपनी का था। शिप कंपनी और सुरक्षा एजेंसीज तीन दिन से उनकी बॉडी ढूंढ रही हैं।

ग्रामीणों की सरकार से मांग:-

दलीप सिंह की मौत की खबर जैसे ही नागौर के खींवताना गांव पहुंची, वहां कोहराम मच गया। दलीप अपने पीछे एक साधारण परिवार छोड़ गए हैं, जिनकी वे एकमात्र उम्मीद थे।

ग्रामीणों और परिजनों ने भारत सरकार से मांग की है कि दलीप सिंह का शव जल्द से जल्द भारत लाने के प्रयास किए जाएं। युद्धग्रस्त क्षेत्र में फंसे अन्य राजस्थानी और भारतीय युवाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit