फोटो : फाइल फोटो
सीकर , 04 मार्च 2026
रिपोर्ट : एडिटर
सांवलपुरा तंवरान में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर मुख्य बस स्टेंड पर स्थित एक दुकान में जा घुसी। गनीमत रही कि उस समय दुकान और बस स्टैंड पर मौजूद लोग बाल-बाल बच गए और कोई जनहानि नहीं हुई।
ग्रामीणों के अनुसार, गांव का मुख्य मार्ग होने के कारण दिनभर तेज रफ्तार वाहन गुजरते रहते हैं। इसी सड़क के पास सरकारी स्कूल और अस्पताल स्थित हैं। रोजाना छोटे बच्चे, मरीज और बुजुर्ग इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। तेज रफ़्तार से दौड़ने वाले वाहनों से दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है।
कई बार की शिकायत:-
ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य मार्ग पर स्पीड ब्रेकर और चेतावनी संकेतक लगाने की की मांग के बारे में कई बार एसडीएम, राजस्थान स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (RSRDC) और संबंधित अधिकारियों को लिखित व मौखिक रूप से कई बार अवगत करवाया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों की चेतावनी :-
ग्रामीणों ने कहा कि यदि समय रहते स्पीड ब्रेकर और सड़क सुरक्षा के उचित इंतजाम नहीं किए गए, तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल प्रभाव से स्पीड ब्रेकर लगाने और सड़क सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने की मांग की है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment