उदयपुरवाटी में सरकारी ट्यूबवेल की केबल चोरी : पीएचईडी की 6 ट्यूबवेल की केबल काटकर ले गये अज्ञात चोर, पुलिस ने शिकायत दर्ज की

फोटो  : फाइल फोटो 

उदयपुरवाटी , 04 मार्च 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

शहर के नजदीक पाळी डूंगरी में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) के छह ट्यूबवेलों से अज्ञात चोरो द्वारा केबिल काटकर ले जाने का मामला सामने आया है । पीएचईडी अधिकारियों ने उदयपुरवाटी पुलिस थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कनिष्ठ अभियंता मोतीलाल सैनी ने बुधवार को पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि पाळी डूंगरी क्षेत्र में पीएचईडी के कुल 14 ट्यूबवेल हैं, जिनसे शहर को पानी की आपूर्ति की जाती है। मंगलवार रात इनमें से छह ट्यूबवेलों की केबिल चोरी हो गईं।

ऐसे मालूम चला :-

पीएचईडी कर्मचारी कजोड़ सैनी ने बताया कि मंगलवार रात करीब 2:15 बजे पानी की आपूर्ति बंद होने पर लाइन की जांच की गई। मौके पर पहुंचने पर ट्यूबवेलों की केबिल कटी हुई पाई गईं। सैनी ने पुलिस से इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit