वीडियो न्यूज़ : नीमकाथाना में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत : भूदोली गांव में युवक की धुलंडी पर मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जाँच में जुटी

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 04 मार्च 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक रवि शंकर ( 32 ) भूदोली गांव का निवासी है। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जिला अस्पताल में धरना शुरू कर दिया ।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आपसी विवाद को लेकर युवक की मौत का कारण बताया जा रहा है । धुलंडी के दिन भूदोली गांव में ठेके के पास शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर युवकों में झगड़ा हुआ था।

नीमकाथाना डीएसपी सुशील मान ने बताया कि कल भूदोली गांव में रवि शंकर नाम के व्यक्ति जो अपने दोस्तों के साथ की दुकान पर शराब पीने के दौरान किसी बात पर मारपीट हुई और मृत्यु हो गई। इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम की कार्रवाई डीएसपी की मौजूदगी में शुरू हुई ।

डीएसपी मान ने बताया कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit