फोटो : फाइल फोटो
दौसा , 04 मार्च 2026
रिपोर्ट : एडिटर
जिले के लालसोट उपखंड क्षेत्र के डिडवाना कस्बे की आडी नली वाली ढाणी में बुधवार सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है । घटना के बाद मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर शव पीहर पक्ष को सौंप दिया है।
थानाधिकारी पवन कुमार ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे सूचना मिली कि आडी नली वाली ढाणी निवासी रीना (27) पत्नी प्रकाश सैनी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस को ससुराल पक्ष ने बताया कि मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे रीना झुलस गई। कमरे में रखी चारपाई और कपड़े भी जले मिले
मामला दर्ज हुआ :-
पुलिस ने गंभीर रूप से झुलसी महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पीहर पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गया। मृतका के पिता ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि विवाह के बाद से ही दहेज को लेकर बेटी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था तथा मारपीट की जाती थी। उन्होंने जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment