वीडियो न्यूज़ : नीमकाथाना जिला बहाल करने की मांग : बार संघ के वकीलों का धरना प्रदर्शन, वकीलों की जिले की मांग को लेकर जयपुर कूच की रणनीति

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 05 मार्च 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना में अभिभाषक के वकीलों ने सीकर संभाग और नीमकाथाना बहाल करने की मांग को लेकर उपखंड कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया । इस दौरान वकीलों ने कार्य बहिष्कार किया ।

नीमकाथाना बार संघ अध्यक्ष देवेन्द्र चौधरी ने कहा कि सरकार ने द्वेषतापूर्ण सीकर संभाग और नीमकाथाना जिले को निरस्त किया है । सरकार जब तक संभाग और जिला बहाल नही करती तब तक आन्दोलन जारी रहेगा । उन्होंने कहा कि जल्द ही नई रणनीति बनाई जाएगी । जरूरत पड़ी तो जयपुर कूच भी किया जा सकेगा ।

सन 1952 से है मांग :-
बार संघ के पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण यादव ने बताया कि नीमकाथाना जिले की मांग सन 1952 से की जा रही है । सौभाग्य से पूर्व सरकार ने जिले की सौगात दी थी लेकिन वर्तमान सरकार ने जिला हटाकर गलत किया ।

उन्होंने सरकार से जल्द ही सीकर संभाग और नीमकाथाना जिला बहाल करने की मांग की है । उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही सरकार इस दिशा में कदम नही उठाती है तो आन्दोलन की नई रणनीति बनाई जाएगी ।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit