वीडियो न्यूज़ : उद्घाटन - शिलान्यास पट्टिका पर निर्वाचित जनप्रतिनिधि का नाम : उपनेता प्रतिपक्ष ने कहा - राजस्थान में हारे हुए बीजेपी के नेता उद्घाटन और शिलान्यास कर रहे

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 05 मार्च 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

चुनाव में हारे हुए नेताओं से सरकारी भवनों का उद्घाटन शिलान्यास करने के मुद्दे पर राजस्थान विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान नोकझोंक हो गई। स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर और उपनेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा के बीच जमकर बहस हुई। उपनेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राजस्थान में हारे हुए बीजेपी के नेता उद्घाटन शिलान्यास कर रहे हैं।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पिछले सवा दो साल में सरकारी उद्घाटन शिलान्यासों के बारे में ब्यौरा मांगा।साथ ही विभाग की लिखित अनुमति से ही उद्घाटन ​होने के बारे में पूछा।

इस पर मंत्री ने कहा कि मेरे विभाग में केवल निर्वाचित जनप्रतिनिधि ही शिलान्यास उद्घाटन करेंगे। अगर इसका उल्लंघन किया तो कार्रवाई करेंगे। वहीं, स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कहा कि मेरे क्षेत्र में तो पिछली बार एक कदम आगे बढ़ गए थे। मेरे इलाके में तो हारे हुए विधायक प्रत्याशी का नाम लिखा गया।

पहले भी अध्यक्षों ने इस पर फैसले दिए हैं, आज मैं फिर व्यवस्था दे रहा हूं। अब आगे से जितने भी सरकारी उद्घाटन और शिलान्यास हों, उनमें शिलापट्ट पर केवल निर्वाचित जनप्रतिनिधि का ही नाम लिखा जाए चाहे वे किसी भी पार्टी के हों।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit