फोटो : फाइल फोटो
चित्तौड़गढ़, 05 मार्च 2026
रिपोर्ट : एडिटर
जिले के निंबाहेड़ा के जज की पत्नी की ट्रेन के टॉयलेट में हार्ट अटैक से मौत हो गई। कांचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस में सफर के दौरान वॉशरूम गईं महिला जब बाहर नहीं निकलीं, तो हड़कंप मच गया। अंततः जावरा रेलवे स्टेशन पर गेट तोड़कर शव को बाहर निकाला गया।
जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (एडीजे) राजकुमार चौहान अपनी पत्नी उषा चौहान के साथ जोधपुर से निंबाहेड़ा की यात्रा कर रहे थे। दोनों पति-पत्नी ट्रेन के अलग-अलग कोच में सवार थे। निंबाहेड़ा स्टेशन आने से कुछ समय पहले उषा चौहान ने फोन कर पति को बताया था कि वे वॉशरूम जा रही हैं।
चित्तौड़गढ़ में स्टेशन पर नही उतरी :-
ट्रेन जब चित्तौड़गढ़ पहुंची तो जज राजकुमार चौहान अपनी बर्थ से उतरकर पत्नी का इंतजार करने लगे। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब पत्नी कोच से बाहर नहीं आईं, तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने तत्काल मामले की जानकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) को दी।
जीआरपी ने महिला के मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस की, जो ट्रेन के अंदर ही मिली। इस बीच सुबह करीब 10:40 बजे ट्रेन रतलाम जिले के जावरा स्टेशन पर पहुंच गई। जिस कोच में महिला का टिकट था, वहां जीआरपी ने तलाशी ली, लेकिन वह नहीं मिली।
चित्तौड़गढ़ पहुंचने से पहले उषा ने पति को फोन कर बताया था कि वह वॉशरूम जा रही है। ऐसे में जीआरपी टॉयलेट की तलाशी लेने गई, लेकिन टॉयलेट का दरवाजा अंदर से बंद मिला। शक होने पर दरवाजा तोड़ा गया। उषा अंदर पड़ी थीं। इसके बाद उन्हें तुरंत जावरा के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment