वीडियो न्यूज़ : मेले में उमड़ा आस्था का जनसैलाब : भींवादास बालाजी महाराज के मेले में आयोजित कुश्ती में पहलवानों ने आजमाए दांवपेंच

फोटो  : फाइल फोटो 

खंडेला , 05 मार्च 2026
रिपोर्ट  : महेंद्र सिंह खोखर 

उपखंड के कांवट कस्बे के मुख्य बस स्टैंड के समीप स्थित भींवादास बालाजी महाराज के मेले का हर्षोल्लास के साथ आयोजन हुआ । इस अवसर पर मंदिर कमेटी द्वारा बालाजी मंदिर को नवदुल्हन की तरह सजाया गया।

मेले के दौरान कमेटी द्वारा भंडारा कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें हजारों भक्तो ने पंगत प्रसादी ग्रहण की। इसी अवसर पर मंदिर प्रांगण में साधु संतो व स्थानीय, बाहरी कलाकारो द्वारा सुबह से लेकर देर शाम तक भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।

मेले के दौरान कमेटी द्वारा कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमे नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, खंडेला तहसीलों के अलावा हरियाणा तक के पहलवानो ने अपने दाव पेंच दिखाए ।

मेले के अवसर पर सुबह से ही मंदिर में भक्तो द्वारा खीर चूरमा प्रसाद का भोग लगाकर मन्नोतिया मांगी वह संपूर्ण क्षेत्र की कुशल मंगल की कामना की भगवान के दर्शनों के लिए भक्तो का तांता लगा रहा।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit