फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 05 मार्च 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना इलाके के सदर थाना क्षेत्र के झिराना गांव में एक विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद शव को नीमकाथाना जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।
जानकारी के अनुसार झिराना निवासी माया देवी ने गुरुवार शाम अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर नीमकाथाना जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया।
घटना की सूचना पर उपखंड अधिकारी राजवीर यादव भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। बाद में पीहर पक्ष की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment