पश्चिम बंगाल राज्यपाल ने दिया इस्तीफा : लद्दाख के उपराज्यपाल ने भी दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी ने बोस के इस्तीफे पर जताई हैरानी

फोटो  : फाइल फोटो 

दिल्ली , 05 मार्च 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

पश्चिम बंगाल राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने गुरुवार को इस्तीफा दे दिया। राज्यपाल के OSD ने कन्फर्म किया है कि आनंद ने अपना इस्तीफा भारत की राष्ट्रपति को भेज दिया है।उनके इस्तीफे के बाद तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि को पश्चिम बंगाल की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बोस के इस्तीफे पर हैरानी जताई। उन्होंने ट्विट कर लिखा,  "पश्चिम बंगाल के गवर्नर सी. वी. आनंद बोस के इस्तीफ़े की अचानक आई खबर से मैं हैरान और बहुत परेशान हूं। उनके इस्तीफ़े के पीछे की वजह मुझे अभी नहीं पता।"

उन्होंने आगे लिखा, "केंद्रीय गृह मंत्री ने अभी मुझे बताया कि आर.एन. रवि को पश्चिम बंगाल का गवर्नर बनाया जा रहा है। उन्होंने इस बारे में तय रिवाज़ के मुताबिक मुझसे कभी सलाह नहीं ली। ऐसे काम भारत के संविधान की भावना को कमज़ोर करते हैं और हमारे फ़ेडरल स्ट्रक्चर की बुनियाद पर हमला करते हैं। केंद्र को कोऑपरेटिव फ़ेडरलिज़्म के सिद्धांतों का सम्मान करना चाहिए और ऐसे एकतरफ़ा फ़ैसले लेने से बचना चाहिए जो लोकतांत्रिक रिवाज़ों और राज्यों की इज़्ज़त को कमज़ोर करते हैं।"

लद्दाख के उपराज्यपाल कवींद्र गुप्ता ने भी इस्तीफा दे दिया है। बोस ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा भेज दिया है। फिलहाल वे दिल्ली में मौजूद हैं।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit