वीडियो न्यूज़ : नीमकाथाना - कोटपुतली फॉर लेन सड़क मामला : डोकन ग्राम में सड़क को जोहड़ से निकालने पर ग्रामीणों में आक्रोश, चहेतो को लाभ पहुंचाने का आरोप

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 06 मार्च 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना के डोकन ग्राम से होकर निकलने वाली कोटपुतली - नीमकाथाना फोर लेन सड़क बायपास के विरोध में ग्रामीण एकजुट होने लगे है। ग्रामीणों ने शुक्रवार को नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी और उपखंड अधिकारी राजवीर यादव को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों ने बताया कि कोटपुतली - सीकर फोर लेन सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है । जिसमे डोकन स्टैंड को छोड़कर डोकन बायपास निकाला जा रहा है । उन्होंने बताया कि जिस जगह से यह बायपास निकाला जा रहा है , वहां जोहड़ स्थित है । जहाँ मीठाराम बाबा का मेला भरता है ।

खबर अपडेट होगी 

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit