फोटो : फाइल फोटो
नारनौल , 06 मार्च 2026
रिपोर्ट : एडिटर
हरियाणा के नारनौल में बदमाशो ने गैंगवार में अपने ही पुराने साथी की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। गैंगवार में पपला गुर्जर गैंग के पुष्कर बायल की दर्दनाक मौत हो गई । पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी और मृतक पर 10-10 आपराधिक केस दर्ज हैं।
कार्यक्रम से लौटते वक्त हमला :-
घटना उस वक्त हुई जब 33 वर्षीय पुष्कर बायल अपने साथी भीम सिंह के साथ गांव के सरपंच दशरथ सिंह के घर एक कार्यक्रम से लौट रहा था। हमलावरों ने पूरी प्लानिंग के साथ घेराबंदी की थी। जैसे ही पुष्कर की स्कॉर्पियो गांव के बस स्टैंड के पास पहुंची, वहां पहले से घात लगाए बैठे संदीप उर्फ संध्या और उसके 10-15 गुर्गों ने हमला कर दिया।
पुष्कर को गाड़ी से उतारकर ताबड़तोड़ कई वार किए। परिवार के लोग बचाने आए तो उन पर भी पथराव कर दिया। मृतक के चाचा का कहना है कि आरोपियों ने पपला की गाड़ी शीशे भी तोड़ दिए। उसे जमीन पर नीचे गिराकर सिर पर लट्ठ बरसाए।
एक चश्मदीद ने बताया कि हमलावरों ने लोहे की रॉड और लाठियों से पुष्कर पर तब तक प्रहार किए, जब तक उसकी सांसें नहीं थम गईं। भीम ने किसी तरह अपनी गाड़ी स्टार्ट की और जान बचाकर भागा।
पुष्कर के चाचा पूर्णमल ने बताया कि सूचना मिलने पर जब वे मौके पर पहुंचे, तो हमलावरों का दुस्साहस सातवें आसमान पर था। संदीप उर्फ संध्या ने उन पर भी गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया और उनकी गाड़ी को गड्ढे में धकेल दिया। हमलावर भागते समय चिल्लाकर कह रहे थे, हम तुम्हें भी जिंदा मार देंगे। पूरा गांव इस खूनी मंजर को देखकर सहम गया।
हत्या की सूचना मिलते ही नारनौल पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया । नागरिक अस्पताल में भारी भीड़ और ग्रामीणों के रोष को देखते हुए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने संदीप उर्फ संध्या और उसके साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
आरोपियों की तलाश में सीआईए (CIA) और स्पेशल टीमों को लगाया गया है। चूंकि गांव राजस्थान सीमा से सटा हुआ है। इसलिए राजस्थान पुलिस को भी अलर्ट किया गया है, ताकि आरोपी सीमा पार न भाग सकें।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment