फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली , 06 मार्च 2026
रिपोर्ट : एडिटर
UPSC ने आज सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में रावतभाटा के अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया टॉप किया है। 958 कैंडिडेट्स अलग-अलग सर्विसेज के लिए चयनित हुए हैं। पूरा रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर देखा जा सकता है।
इस बार परीक्षा में राजस्थान का दबदबा देखने को मिला है। UPSC टाॅपर अनुज अग्निहोत्री रावतभाटा (कोटा) के रहने वाले हैं। उन्होंने जोधपुर एम्स से एमबीबीएस किया है। अग्निहोत्री ने देश भर में पहला स्थान प्राप्त कर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। अनुज की इस सफलता ने साबित कर दिया है कि राजस्थान के युवाओं में प्रतिभा और जज्बे की कोई कमी नहीं है।
180 IAS के लिए चयनित:-
UPSC द्वारा जारी रिजल्ट में कुल 180 कैंडिडेट्स IAS के लिए चयनित हुए हैं। IFS के लिए 55 कैंडिडेट्स का चयन हुआ है। वहीं, 150 IPS चुने गए हैं।
डॉ. अनुज पहले भी परीक्षा कर चुके पास :-
डॉ. अनुज इससे पहले भी दो बार यूपीएससी परीक्षा पास कर चुके हैं। यूपीएससी-2023 में अपने पहले प्रयास में उन्हें दानिक्स सेवा (दिल्ली और केंद्र शासित प्रदेश) मिली थी, जिसके तहत उनकी नियुक्ति दिल्ली में एसडीएम के पद पर हुई थी। अनुज ने वर्ष 2023 में जोधपुर एम्स से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। इससे पहले उन्होंने एम्स की ऑल इंडिया मेडिकल प्रवेश परीक्षा में 215वीं रैंक हासिल की थी। उनके पिता के.बी. अग्निहोत्री राजस्थान परमाणु बिजलीघर की यूनिट 1 और 2 में कार्यरत हैं, जबकि उनकी मां मंजू अग्निहोत्री गृहिणी हैं।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment