वीडियो न्यूज़ : नीमकाथाना में खाली प्लाट में मिला युवक का शव : मृतक युवक के हाथ पर बना है टैटू, पास में मिले इंजेक्शन, शिनाख्त नही, पुलिस जांच में जुटी

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 06 मार्च 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना में एक युवक का शव मिलने का मामला सामने आया है शहर के खेतड़ी रोड़ स्थित एक खाली प्लॉट में शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई । सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया

पुलिस उपाधीक्षक सुशील मान ने बताया कि यहाँ एक खाली प्लाट में युवक शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया । फ़िलहाल शब् की पहचान नही हुई है । शिनाख्स्त के प्रयास किये जा रहे है।   जानकारी के अनुसार कचरा बीनने वालों ने किंकर के पेड़ो के नीचे एक युवक को पड़ा देखा । जिस पर उन्होंने आसपास लोगों को बताया तो उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में जानकारी दी । शव मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई । 

पुलिस ने लिया जायजा :-
घटना की सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक सुशील मान और कोतवाली थाना अधिकारी विजेंद्र सिंह जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे । पुलिस ने घटना स्थल का जायजा और आसपास लोगों से जानकारी जुटाई।  

पुलिस शिनाख्त के कर रही प्रयास :-
मृतक युवक के हाथ पर टेटू बना हुआ और जुते पहने हुए है ।  पुलिस ने मृतक के शव को नीमकाथाना जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और शव की शिनाख्स्त के प्रयास किए जा रहे है । फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit