फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 06 मार्च 2026
रिपोर्ट : एडिटर
जयपुर के भट्टा बस्ती थाना क्षेत्र से जुमे की नमाज के वक्त एक मस्जिद की पुरानी और जर्जर दीवार अचानक गिर जाने से करीब 10-12 नमाजी मलबे की चपेट में आ गए। घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बचाव कार्य शुरू किया। सभी को मलबे से बाहर निकाला।
आनन-फानन में स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को पहले कांवटिया अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए 11 मरीजों को एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर रैफर कर दिया गया ।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शुक्रवार की नमाज का वक्त था और मस्जिद में काफी संख्या में लोग मौजूद थे। इसी दौरान मस्जिद की एक तरफ की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। दीवार के पास खड़े लोग सीधे मलबे के नीचे दब गए। धमाके और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े और पुलिस को सूचना दी गई।
ये घायल :-
गंभीर रूप से घायल 11 लोगों को SMS अस्पताल रेफर किया गया। इनमें रुस्तम (40), ईशान (34), खुर्शीद (25), सुहैल (25), इमाम जफर (20) और इकबाल (18) व 5 अन्य लोग शामिल हैं।
पानीपेंच निवासी घायल कन्या (18) ने बताया कि मैं मस्जिद के बाहर बैठी थी। अंदर बड़ी संख्या में लोग नमाज पढ़ रहे थे, तभी अचानक ऊपर से दीवार गिर गई। हादसे में मेरी पीठ और कमर में चोट आई है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment