सीकर जिले में 3.5 तीव्रता का भूकंप : जयपुर से 69 किलोमीटर दूर नॉर्थ वेस्ट साइड में जमीन से 5 किलोमीटर नीचे केंद्र, खनन भी भूकंप का कारण

फोटो  : फाइल फोटो 

सीकर, 07 मार्च 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

सीकर में आज सुबह 06:32 बजे भूकंप आया रिक्टर स्केल पर 3.5 तीव्रता दर्ज की गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCFS) के अनुसार भूकंप का केंद्र जयपुर से 69 किलोमीटर दूर नॉर्थ वेस्ट साइड में जमीन से 5 किलोमीटर नीचे था। भूकंप की तीव्रता कम होने से जान-माल की हानि नहीं हुई है।

Image

जानकारी के अनुसार सीकर जिले में भूकंप के झटके सबसे ज्यादा खाटूश्यामजी, पलसाना, धींगपुर और उसके आसपास के इलाकों में महसूस किए गए। करीब एक- दो सेकेंड तक लोगों को जमीन में कंपन महसूस हुआ।

पलसाना में लोगों ने बताया कि उनके घर में खिड़की-दरवाजे भी हिले थे। कुछ इलाकों में भूकंप के साथ कुछ अजीब आवाजें भी सुनाई दीं। इन क्षेत्रों के ग्रामीणों का दावा है ये आवाजें भूकंप के कारण ही आ रही थीं।

एक्सपर्ट के अनुसार, खनन के लिए भारी विस्फोटकों का इस्तेमाल अरावली के भीतरी हिस्से को खोखला कर रहा है, जिससे प्लेटें प्रभावित हो रही हैं। करीब 100-200 फीट से लेकर 900 फीट गहराई तक पानी निकालने से जमीन के नीचे का संतुलन बिगड़ रहा है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit