फोटो : फाइल फोटो
लखनऊ , 07 मार्च 2026
रिपोर्ट : एडिटर
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की टेक्निकल खराबी की वजह से लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। केशव प्रसाद मौर्य का कार्यालय के अनुसार, हेलीकॉप्टर में अचानक धुआं भर गया था, इसलिए इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।
हेलीकॉप्टर ने लखनऊ के ला मार्ट ग्राउंड से कौशांबी के लिए उड़ान भरी थी । उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य लखनऊ से कौशांबी जा रहे थे। हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के बाद 50 किलोमीटर दूर बछरावां तक पहुंच गया था। 2000 फीट की ऊंचाई पर हेलीकॉप्टर का डिस्प्ले बोर्ड अचानक बंद हो गया।
पायलट समझ गया कि हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ आ गई है। पायलट ने तुरंत लखनऊ ATC से संपर्क किया। अमौसी एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग की इजाजत मांगी। इजाजत मिलते ही पायलट ने हेलीकाप्टर को एयरपोर्ट की तरफ मोड़ दिया। तभी उससे धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते केबिन में धुआं भर गया।
हेलीकॉप्टर के लैंड करते ही सुरक्षा और तकनीकी टीमों ने तुरंत उसे घेर लिया। उपमुख्यमंत्री को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अब वह दूसरे हेलीकॉप्टर से कौशांबी जाएंगे। वहां केशव बाबू सिंह डिग्री कॉलेज मैदान, सयारा में दो दिवसीय सरस महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment