फोटो : फाइल फोटो
बाड़मेर , 07 मार्च 2026
रिपोर्ट : एडिटर
राजस्थान मूल के आईपीएस अधिकारी संभल (यूपी) एसपी कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई शादी करने जा रहे हैं। कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई 29 मार्च को बरेली (यूपी) एसपी अंशिका वर्मा के साथ फेरे लेंगे।
दोनों आईपीएस अधिकारियों का विवाह समारोह बाड़मेर में आयोजित होगा, जो कृष्ण कुमार बिश्नोई का गृह जिला है। विवाह समारोह की शुरुआत 28 मार्च से होगी। इससे पहले महिला संगीत का कार्यक्रम रखा गया है। 28 मार्च को बाड़मेर के कृष्ण निवास से कृष्ण कुमार बिश्नोई बारात लेकर पहुंचेंगे। 29 मार्च की सुबह विदाई का कार्यक्रम होगा, जबकि 30 मार्च को जोधपुर के एक रिसॉर्ट में भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। इस रिसेप्शन में कई वरिष्ठ अधिकारी, नेता और दोनों परिवारों के खास मेहमान शामिल हो सकते हैं। विवाह के लिए छपे निमंत्रण पत्र भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं।
ऐसे हुई शुरुआत :-
दोनों की पहली मुलाकात तीन साल पहले साल 2023 में गोरखपुर पोस्टिंग के दौरान हुई थी। उस समय केके बिश्नोई गोरखपुर में एसपी सिटी थे। यहीं पर अंशिका अंडर ट्रेनिंग IPS ऑफिसर थीं। यहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी। केके बिश्नोई 2018 और अंशिका 2021 बैच की आईपीएस अफसर हैं।
केके बिश्नोई के भाई भजनलाल बिश्नोई जोधपुर में RAS ऑफिसर हैं। उन्होंने बताया कि संगीत और हल्दी की रस्म धोरीमन्ना में होगी। जोधपुर में शादी और रिसेप्शन होगा।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment