फोटो : फाइल फोटो
श्रीमाधोपुर, 07 मार्च 2026
रिपोर्ट : एडिटर
श्रीमाधोपुर स्थित जीडीएमएल पटवारी पी जी गर्ल्स कॉलेज में ताल्लुका विधिक सेवा समिति न्यायालय के अधिकारी बुद्धिप्रकाश सैनी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी में अपर जिला एवं सेशन न्यायालय,श्रीमाधोपुर गीता पाठक, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,श्रीमाधोपुर रेशमा जानवाली, पैनल एडवोकेट,श्रीमाधोपुर संजय शर्मा,आयुर्वेदाचार्य डॉ नीरू पारीक, सचिव प्रियाशरण पटवारी, डॉ किरण शर्मा प्राचार्या,, व्याख्याता और छात्राएं उपस्थित रही।
प्राचार्या डॉ किरण शर्मा ने पधारे हुए अतिथियों का स्वागत किया। गीता पाठक ने महिला अधिकारों की जानकारी प्रदान की तथा अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेशमा जानवाली ने छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता पर जोर दिया।
डॉ नीरू पारीक ने छात्राओं को परिवार में होने वाले भेदभाव तथा उचित खानपान एंव पोषण की जानकारी दी। सचिव प्रियाशरण पटवारी ने छात्राओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की एंव पधारे हुए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर पी एल वी न्यायालय श्री सुभाष कुमार भी उपस्थित रहे।महाविद्यालय की छात्राओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment