वीडियो न्यूज़ : नीमकाथाना में भाजपा का होली स्नेह मिलन : सैनिक कल्याण सलाहकार समिति अध्यक्ष बाजोर ने जनप्रतिनिधियों द्वारा ही उद्घाटन - शिलान्यास वाले नियम पर जताई हैरानी

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना , 07 मार्च 2026
रिपोर्ट  : 
किशोर सिंह लोचिब

नीमकाथाना में भारतीय जनता पार्टी का होली से होली मिलन समारोह बाजोर हाउस में शनिवार को सैनिक कल्याण सलाहकार समिति अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर के मुख्य अतिथ्य में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बाजारों ने कहा कि आने वाला वक्त भारतीय जनता पार्टी का होगा । हम सबको मिलकर पार्टी को मजबूत करना है । बाजोर ने कहा क़ आने वाले पंचायत - नगर पालिका और  जिला परिषद के चुनाव में भाजपा का बोर्ड बने इसके लिए आप सभी को मिलकर अभी से तैयारी करनी चाहिए ।

इस दौरान बाजोर ने हाल ही विधानसभा स्पीकर द्वारा जनप्रतिनिधियों द्वारा ही उद्घाटन और शिलान्यास करने वाले नियम पर हैरानी जताई  । बाजोर ने कहा कि जब सरकार हमारी है तो उद्घाटन भी हम ही करेंगे  । हमारी सरकार में हम नही करेंगे तो कब करेंगे  ।

सैनिक कल्याण सलाहकार समिति अध्यक्ष बाजोर ने  ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए पार्टी एवं संगठन को मजबूत बनाने के लिए आह्वान किया और चुनाव जीतने लिए एकजुट होने का भी आह्वान किया । 

इस दौरान दौलत राम गोयल  दाता राम गुर्जर पाटन प्रधान‌ सुवालाल सैनी, पाटन सरपंच मनोज चौधरी, पप्पू दीवाच, सहित बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit