डीजे पर नाचते लोगों में घुसी कार : हादसे में 16 लोग घायल, 7 घायलों को जयपुर के SMS अस्पताल रेफर किया, एक महिला की हालत गंभीर

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 08 मार्च 2026
रिपोर्ट  : 
एडिटर 

जयपुर में देर रात डीजे पर नाचते-गाते लोगों पर एक कार अनियंत्रित होकर घुस गई। हादसे में भात लेकर आए 16 रिश्तेदार घायल हो गए। घायलों को बस्सी थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया है। मामले में अभी तक किसी प्रकार की रिपोर्ट नहीं दी गई है।

पुलिस ने बताया कि बस्सी इलाके में एनडीपीसी मोड़ पर रात करीब 9 बजे हादसा हुआ। जमवारामगढ़ से भात भरने के लिए करीब 50 लोगों का ग्रुप बस्सी आया था। डीजे पर नाचते-गाते भात लेकर मालियों की ढाणी की ओर जा रहे थे। डीजे के पीछे-पीछे उनकी ही एक अल्टो कार भी चल रही थी। धीमे-धीमे चल रही कार के ब्रेक लगाने की जगह अचानक एक्सीलेटर दब गया। गलती से दबे एक्सीलेटर के चलते कार ने स्पीड पकड़ ली।

डीजे पर नाच रहे लोगों को बेकाबू कार ने अपनी चपेट में ले लिया। एकाएक हुए हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। घायल लोगों को वहां मौजूद उनके रिश्तेदारों ने संभाला। एक्सीडेंट की सूचना पर बस्सी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

हादसे में घायल हुए 16 लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है । जिसमें से 7 घायलों को जयपुर के SMS अस्पताल रेफर कर दिया गया। एक महिला गंभीर घायल हुई है, जिसके पैर में फ्रेक्चर है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit