वीडियो न्यूज़ : नीमकाथाना खाली प्लाट में शव मिलने का मामला : मृतक युवक की हुई पहचान, युवक पंजाब के होशियारपुर निवासी, उदयपुरवाटी में एलएनटी मशीन चलाता था

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 08 मार्च 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना में एक खाली प्लॉट में युवक का शव मिलने के मामले में युवक की शिनाख्त हो गई है। युवक की पहचान पंजाब के होशियारपुर निवासी  निवासी विनोद उर्फ (भोला) के रूप में हुई है। मृतक युवक उदयपुरवाटी में एलएनटी मशीन चलाने का काम करता था।

बता दे कि शहर के खेतड़ी रोड़ पर sbi बैंक के पास स्थित एक खाली प्लॉट में शव मिलने का मामला सामने आया था । सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया ।

वही पुलिस उपाधीक्षक सुशील मान भी मौके पर पहुंचे थे।  पुलिस ने मौके से कुछ इंजेक्शन भी बरामद किये थे । साथ ही आसपास लोगों से जानकारी जुटाई।  शव की पहचान नही होने पर नीमकाथाना जिला अस्पताल की मोर्चरी रखवाया गया था और शिनाख्स्त के प्रयास किये जा रहे थे।   

पुलिस के अनुसार कचरा बीनने वालों ने किंकर के पेड़ो के नीचे एक युवक को पड़ा देखा था । जिस पर उन्होंने आसपास लोगों को बताया तो उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में जानकारी दी । शव मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी।

घटना की सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक सुशील मान और कोतवाली थाना अधिकारी विजेंद्र सिंह जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे । पुलिस ने घटना स्थल का जायजा और आसपास लोगों से जानकारी जुटाई।  

मृतक युवक के हाथ पर टेटू बना हुआ और सिद्देमुसवाला का टैटू भी बना हुआ था ।  पुलिस ने मृतक के शव को नीमकाथाना जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया था और शव की शिनाख्स्त के प्रयास किए जा रहे थे । अब पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया हैं फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है ।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit