फोटो : फाइल फोटो
झुंझुनू, 08 मार्च 2026
रिपोर्ट : एडिटर
जिले की बुहाना थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बंद मकान से चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले में 26 फरवरी को ढाकामाण्डी निवासी कमला पत्नी हुक्मीचंद ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
रिपोर्ट में बताया था कि उनका पति सीआईएसएफ में और बेटा एयरफोर्स में हैं। 22 फरवरी की रात को जब कमला खाटूश्याम के दर्शन के लिए गई हुई थीं, तब चोरों ने उनके बंद मकान को निशाना बनाया। चोर दीवार फांदकर घर में घुसे और मुख्य गेट का कुंदा तोड़ दिया। चोरो ने अलमारी और बक्सों के कुंदे तोड़कर घर में रखे सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी कर ली।
मामले में बुहाना पुलिस ने टीम का गठन किया। टीम ने तुरंत घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच के बाद पुलिस ने नरात निवासी विमल शर्मा को गिरफ्तार किया। आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment