फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 08 मार्च 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना में रविवार को निकटवर्ती ग्राम रूपावास का बेटा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर पहली बार गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों की और से भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। नापावली स्टैंड से बड़ी संख्या ग्रामीण, जिनमें महिलाओं की संख्या अधिक रही, स्वागत शुरू हुआ जो, पैतृक ग्राम रूपावास तक जारी रहा।
बता दे नीमकाथाना में स्थित MDS स्कूल के निदेशक रोहिताश डूडी के बड़े बेटे ऋषभ डूडी के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर कमीशन प्राप्त कर आज पहली बार पैतृक ग्राम में पहुंचने पर ग्रामीणों की तरह से सम्मान किया गया।
मार्ग में जगह जगह पर फूल मालाओं और राजस्थान की पहचान साफा पहनाकर स्वागत और सम्मान किया गया। वही युवाओं में अपने भाई के साथ सैल्फी लेने की होड़ देखने को मिली।
अपने पौते के सेना में बड़ा असफर बनने की खुशी तो दादा के चेहरे पर देखने को मिली। उससे भी बड़ी खुशी यह रही कि पौते के असफर बनकर गांव में पहुंचने पर आसपास के सभी गांवों के ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया जाना रही।
वही ऋषभ डूडी भी भारतीय संस्कृति और परंपराओं के अनुसार सर्वप्रथम बुज़ुर्गों और भगवान का आशीर्वाद लिया। भगवान भोले नाथ, बालाजी महाराज और भगवान देव नारायण का आशीर्वाद लेने के बाद महिलाओं ने आरती उतारी, इसके बाद फीता काटकर घर में एंट्री की।
बुजुर्गों का कहना है कि इससे भारतीय संस्कृति का हिस्सा है। यह बुजुर्गों का आशीर्वाद ही
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment