वीडियो न्यूज़ : श्रीमाधोपुर में बाइक और स्कॉर्पियों की टक्कर : हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, हादसे के बाद स्कॉर्पियो ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से हुआ फरार

फोटो  : फाइल फोटो 

श्रीमाधोपुर, 08 मार्च 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

श्रीमाधोपुर में बाईपास रोड पर एक बाइक और स्कॉर्पियों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई । इस सड़क हादसे में एक 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा रविवार को थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के सामने हुआ। मृतक की पहचान सीमारला जागीर निवासी राकेश मीणा (24) के रूप में हुई है।

श्रीमाधोपुर थाने के एएसआई गिरधारीलाल ने बताया कि बाइक सवार राकेश मीणा बाईपास से खंडेला रोड की ओर जा रहा था। इस दौरान पेट्रोल पंप के आगे उसकी स्कॉर्पियो से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक स्कॉर्पियों के नीचे आ गई। 

हादसे में स्कॉर्पियो के आगे का हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद स्कॉर्पियो ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।

हादसे की सूचना पर पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। शव को राजकीय सीएचसी श्रीमाधोपुर ले जाया गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने लोगों को एक तरफ किया ।

परिजनों ने बताया कि राकेश अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था, अविवाहित था और मजदूरी कर परिवार का लालन-पालन कर रहा था। वह बाइक से उदयपुरवाटी अपनी मौसी के घर जा रहा था, तभी श्रीमाधोपुर में यह हादसा हो गया। उधर  पुलिस द्वारा फरार स्कॉर्पियो ड्राइवर की तलाश की जा रही  है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit