फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 08 मार्च 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना के निकटवर्ती ग्राम कैरवाली में स्थित JSD english Medium School में एनुअल फंक्शन Jhankar 2.0 बड़ी धूमधाम से मनाया गया । कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नीमकाथाना ACBO राजेश टेलर रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता दयाल चंद भास्कर ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके बाद स्कूल के नन्हे बच्चों ने सरस्वती वंदना की शानदार प्रस्तुति दी ।
समारोह में स्कूल के छात्र - छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। छात्र - छात्राओं ने नृत्य, गायन और नाटकों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिससे उत्सव का माहौल खुशनुमा हो गया।
कार्यक्रम के दौरान सोशल मीडिया नाटक और नेताजी कॉमेडी नाटक ने उपस्थित लोगों का ज्ञानवर्धन करने का कार्य किया । सोशल मीडिया नाटक के माध्यम से बच्चों ने यह बताने का प्रयास किया कि आज हम किस कदर सोशल मिडिया के जाल में फंसते जा रहे है । एक तरह से बच्चों ने नाटक के माध्यम से सोशल मिडिया पर अत्यधिक निर्भरता और उसके दुरुपयोग का सन्देश देने का कार्य किया ।
नियमित पढाई :-
प्राचार्य ने विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन से पढ़ाई करें। नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहें। इससे ही उनका सामाजिक और नैतिक विकास संभव है।
समारोह में प्रतिभाशाली छात्र -छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले बच्चो सहित स्कूल स्टाफ को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।
कार्यकम में ACBO नीमकाथाना राजेश टेलर, मोहर सिह मंगावा, ताराचंद बगडीया ACBEO पाटन, पूर्व प्रधानाचार्य कुल्डाराम बगड़ीया , सहकारी समिति अध्यक्ष होशियार सिंह भास्कर,अशोक मिठारवाल, मनीराम, राजेन्द्रज, Ex. आर्मी मुकेश जाखड़, सत्यनारायण लाम्बा, सुधांशु शर्मा, लोकेश भास्कर सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment