फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 09 मार्च 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना क्षेत्र में इन दिनों चोर गिरोह के हौसले बुलंद हो रहे हैं। क्षेत्र में आए दिन चोरी जैसी घटनाएं घट रही है। घरों के बाहर रखी पानी की मोटर, पाइपलाइन, सरकारी ट्यूबवैलों की केबल जैसी चोरियां आजकल आम बात हो गई है व अब बकरियां भी चोरी होने लगी ।
पाटन में नई बस्ती मोहनपुरा खरकड़ा में चोरों ने एक बकरी पालक के बाड़े को निशाना बनाते हुए बाड़े में बंद सभी 31 बकरियां चोरी कर लीं। घटना का पता रविवार सुबह चला जब बकरी पालक बाड़े पर पहुंचा और उसे खाली पाया। चोरी हुई बकरियों की कीमत करीब चार लाख रुपए आंकी गई है। घटना से पीड़ित परिवार की आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है।
जानकारी के अनुसार नई बस्ती मोहनपुरा निवासी संदीप यादव पुत्र कानाराम पशुपालन का व्यवसाय करता है। उसने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि रविवार सुबह करीब छह बजे जब वह अपने बाड़े पर पहुंचा तो वहां से 14 बड़े बकरे, 8 बकरियां और 9 छोटे बच्चे गायब मिले। सूचना मिलने पर पाटन पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
बता दे कि पाटन कस्बे में तीन रोज पहले भी मुसलमानों के मोहल्ले में अज्ञात चोर रात को करीब 1:00 बजे घुस गए थे लेकिन परिवार जनों की जाग होने के कारण चोर भाग निकले, पुलिस को सूचना भी दी लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।
क्षेत्र में चोरो के सक्रीय होने और चोरी घटनाये बढ़ने से ग्रामीणों में आक्रोश व्यापत है । ग्रामीणों ने चोरी की घटनाओ का खुलासा कर चोरो को गिरफ्तार करने की मांग की है ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment