फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 09 मार्च 2026
रिपोर्ट : एडिटर
पूर्ववर्ती गहलोत सरकार में खोले गए अंग्रेजी मीडियम और स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूलों में खाली पदों से जुड़े सवाल पर सोमवार को राजस्थान विधानसभा में नोकझोंक और हंगामा हो गया ।
भाजपा से विधायक बालकनाथ के सवाल पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 3737 स्कूलों को अंग्रेजी मीडियम में बदल दिया। लेकिन एक भी पद सृजित नहीं किया।
शिक्षा मंत्री के जवाब पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि कांग्रेस सरकार में महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम स्कूलों का कैडर बना दिया था, उनका क्या हुआ? विवेकानंद मॉडल स्कूलों में अभी कितने पद खाली हैं?
जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि कई स्कूल तो ऐसे हैं जहां एक बच्चा, दो बच्चे, 10 बच्चे हैं। वहां आप चाहते हैं सारे ग्रेड के टीचर लगाएं, ऐसा कैसे संभव है? जीरो, दो, 10 बच्चों पर स्कूल चलते हैं क्या? पता नहीं भांग खाकर स्कूल खोल दिए। शिक्षा मंत्री रहते डोटासराजी ने भांग खाई हुई थी।
शिक्षा मंत्री की टिप्पणी पर नेता विपक्ष जूली ने आपत्ति जताते हुए कहा कि आप शिक्षा मंत्री हो। आप यह क्या जवाब दे रहे हो? लगता है आप भांग खाकर जवाब दे रहे हो?
इस पर दिलावर ने कहा कि आपको नहीं, डोटासराजी के लिए कहा है। उस समय डोटासरा शिक्षा मंत्री थे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment