फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली, 09 मार्च 2026
रिपोर्ट : एडिटर
संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन ही अमेरिकी-इजराइल और ईरान जंग पर लोकसभा और राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष जंग के बाद पश्चिम एशिया में बने हालात पर चर्चा की मांग की ।
विदेश मंत्री ने पहले राज्यसभा में और फिर लोकसभा में गल्फ देशों से भारतीयों की वापसी और एनर्जी संकट को लेकर तैयारियों के बारे में जानकारी दी । लोकसभा में वेस्ट एशिया में संघर्ष पर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि हमारी एनर्जी सिक्योरिटी पर इस संघर्ष के असर को देखते हुए सरकार यह पक्का करने के लिए कमिटेड है कि वह एनर्जी मार्केट की अवेलेबिलिटी, कॉस्ट और रिस्क को ध्यान में रखे। हमारे लिए इंडियन कंज्यूमर का हित हमेशा सबसे ऊपर रहेगा।
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के बीच पश्चिम एशिया के हालात पर लोकसभा में बयान दिया। विपक्षी सांसद प्लेकार्ड लेकर नारे लगाते हुए सदन के वेल में आ गए।
राज्यसभा में विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया। जयशंकर ने कहा, ‘इस समय ईरान की लीडरशिप से कॉन्टैक्ट मुश्किल है, लेकिन भारत शांति और बातचीत के पक्ष में है।’ लोकसभा में भी विपक्ष ने विदेश मंत्री को बोलने नहीं दिया। उनकी स्पीच के दौरान हंगामा किया। सांसदों ने We Want Discussion के नारे लगाए।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment