फोटो : फाइल फोटो
खेतड़ी , 09 मार्च 2026
रिपोर्ट : एडिटर
उपखंड के बबाई गांव में पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने सोमवार को सहायक अभियंता (एईएन) कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर एईएन को नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग का ज्ञापन सौंपा।
विष्णु नायक ने बताया कि बबाई के वार्ड नंबर 13 में राजपूत मोहल्ला और स्वामियों का मोहल्ला कई दिनों से पानी की समस्या से जूझ रहा है। वार्ड नंबर 2 में रहीश चौधरी के मकान के पास सती माता मंदिर के सामने भी गंभीर पेयजल समस्या है, जबकि वहां पाइपलाइन मौजूद है। इसी तरह, वार्ड नंबर 7 में घनश्याम पटवारी के मकान के सामने पुरानी और जर्जर पाइपलाइन है, जिससे पानी नहीं आता।
ग्रामीणों के आक्रोश के देखते हुए सहायक अभियंता ने 15 दिनों के भीतर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है। हालांकि, ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों में समाधान नहीं हुआ, तो वे सर्व समाज कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment