वीडियो न्यूज़ : नीमकाथाना में कांग्रेस विधि विभाग की बैठक : विधायक आवास पर कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत, संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 09 मार्च 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना में सोमवार को राजस्थान कांग्रेस कमेटी के विधि, मानवाधिकार एवं आर.टी.आई. विभाग के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप पुनिया के विधायक आवास पर पहुँचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर राजस्थान कांग्रेस कमेटी विधि, मानवाधिकार एवं आर.टी.आई. विभाग के नीमकाथाना जिलाध्यक्ष जसवंत मीणा एवं उनकी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने कुलदीप पुनिया को माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया।

पूर्ववर्ती कांग्रेस के गिनाए विकास कार्य :-
बैठक को संबोधित करते हुए कुलदीप पुनिया ने कहा कि आने वाले चुनावों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के पिछले कार्यकाल में जनहित में अनेक ऐतिहासिक कार्य किए गए, जबकि वर्तमान सरकार दमनकारी नीतियों और राजनीतिक द्वेषता से प्रेरित होकर कार्य कर रही है, जिससे आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाएं और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जसवंत मीणा, उपाध्यक्ष श्रवण कुमार शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष मदनलाल सैनी, नगर अध्यक्ष बलदेव यादव, मण्डल अध्यक्ष गोपाल सैनी, बार संघ सचिव गिरधारीलाल सैनी, नरेन्द्र कुमार सैनी, मनोहरलाल सैनी, मुरारीलाल बंजारा, सुनील डंडिया, महेश गुर्जर, श्रीराम गुर्जर, अनिल काजला सहित कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit