फोटो : फाइल फोटो
झुंझुनू, 10 मार्च 2026
रिपोर्ट : एडिटर
झुंझुनूं में एक अनियंत्रित ट्रक बिजली के पोल से टकरा गया। हादसा इतना भयंकर था कि ट्रक के आगे का हिस्सा पूरा बिखर गया। वहीं हादसे के बाद ड्राइवर भी केबिन में फंस गया। जिसे बड़ी मुश्किल से निकाला गया ।
हादसा सोमवार रात करीब 12 बजे पंचदेव मंदिर के पास हुआ। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचन दी। इसके बाद पुलिस के जवानों ने ट्रक ड्राइवर को बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार ट्रक गुढ़ा मोड़ की ओर से आ रहा था। तभी वह अनियंत्रित हो गया और पंचदेव मंदिर के पास बने सर्किल पर लगे लाइट के पोल से टकरा गया। रात का समय होने के कारण सड़क पर अन्य वाहनों की आवाजाही कम होने के कारण बड़ा हादसा टल गया।
हादसे के तुरंत बाद राहगीरों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। टक्कर की वजह से ट्रक का केबिन बुरी तरह पिचक गया था, जिसमें चालक फंस गया था। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।
पुलिस ने घायल चालक को तुरंत शहर के बीडीके अस्पताल में पहुंचाया। इस हादसे में ड्राइवर को हल्की चोट आई है। पुलिस ने बताया कि अंदेशा जताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने और तकनीकी खराबी के कारण ये हादसा हुआ है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment