फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 10 मार्च 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
समाज सुधारक एवं नारी शिक्षा की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की 129वीं पुण्यतिथि मंगलवार को नीमकाथाना के धोली डूंगरी स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले आवासीय शिक्षण संस्थान में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट बंटेश सैनी ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत सावित्रीबाई फुले एवं महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्रों पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद उपस्थित सभी समाज बंधुओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
वक्ताओं ने सावित्रीबाई फुले के जीवन, संघर्ष और समाजोत्थान में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी महिलाओं और वंचित वर्गों के लिए शिक्षा का दीप प्रज्वलित किया।
वक्ताओं ने केंद्र सरकार से महात्मा ज्योतिबा फुले एवं माता सावित्रीबाई फुले दंपति को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग भी उठाई।
इस दौरान राजस्थान शिक्षक संघ (कांग्रेस) के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार संस्थान में पहुंचे श्री बृज लाल सैनी का संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा साफा पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही आगामी 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती को भव्य रूप से मनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया तथा शीघ्र बैठक बुलाकर कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर संस्थान के महासचिव बहादुर मल सैनी, कोषाध्यक्ष माडू राम सैनी, उपाध्यक्ष बृज लाल सैनी, नेतराम सैनी, सुरेन्द्र सैनी, छिन्ना राम सैनी, बुद्धि प्रकाश सैनी सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment