सीकर के ग्रामीण क्षेत्रो में घरेलू सिलेंडरों की किल्लत : ग्रामीणों का आरोप 4 दिन से नही मिल रही सप्लाई, ऑनलाइन गैस सिलेंडर बुक करवाने के बाद भी सप्लाई नहीं

फोटो  : फाइल फोटो 

सीकर, 11 मार्च 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

सीकर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले 4 दिनों से गैस सिलेंडरों की सप्लाई नहीं हो रही है। ग्रामीण गैस एजेंसी वाले को बार-बार फोन कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिन एजेंसियों की प्रतिदिन सप्लाई हो रही थी, उनकी 4 दिन सप्लाई पूरी तरह ठप है।

एक गांव के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पिछले 4 दिनों से गैस सिलेंडरों की सप्लाई पूरी तरह बंद है। गांव के लोग एजेंसी को फोन करते हैं तो वो सिलेंडर भेजने की कह देते हैं, लेकिन 4 दिन से 1 सिलेंडर भी सप्लाई नहीं हुआ है।

ग्रामीणों का आरोप है कि ऑनलाइन गैस सिलेंडर बुक करवाने के बाद भी सप्लाई नहीं हो रही है। महिलाओं को खासा परेशान होना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को भी इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit